Earn MoneyTIPS & TRICKS

6 कैज़ुअल गेम जिन्हें आप MPL पर मुफ्त में खेल सकते हैं

casual Games you can play on MPL for free

MPL (Mobile Premier League) एक ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफ़ॉर्म है जिसमें आप मुफ्त में विभिन्न प्रकार के गेम्स खेल सकते हैं और पैसे भी कमा सकते हैं। आज वर्तमान समय मे लोग ज्यादा तर ऑनलाइन गेम्स खेलना पसंद कर रहे है क्योकि ऑनलाइन खेल लोग अपने फ्री समय मे किसी भी वक़्त खेल सकते है।

दोस्तो अगर आप MPL पर फ्री मे खेले जाने वाले खेल खोज रहे थे तो आप बिलकुल सही जगह पर आए है क्योकि आज के इस लेख मे यहाँ पर हम आपको 6 ऐसे मुफ्त कैज़ुअल गेम्स के बारे में बता रहे हैं जिन्हें आप MPL पर फ्री मे खेल सकते हैं और ऑनलाइन खेल का भरपूर आनंद ले सकते है। अगर आप को भी ऑनलाइन गेम्स खेलना पसंद है तो हमारे साथ लेख के अंत तक बने रहे।

6 कैज़ुअल गेम जिन्हें आप एमपीएल पर मुफ्त में खेल सकते हैं (6 casual Games you can play on MPL for free)

इंटरनेट पर कई ऐसे प्लेटफॉर्म उपलब्ध है जिनमे आप ऑनलाइन फ्री गेम खेल सकते है, लेकिन MPL एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जिसने ऑनलाइन गेम खेलने वालों के दिलो को जीता है। यह फ्री मे गेम खेलने के अवसर के साथ पैसे जीतने का मौका भी देता है, MPL मे कई तरह के गेम मौजूद है जिन्हे लोग आम तौर पर खेलना पसंद करते है, यह गेम लोगो मे काफी पोपुलर भी है जैसे – लूडो, साँप-सीढ़ी, बबल शूटर, पूल, फ्रूट चोप आदि।  इन गेम्स को खेलने के लिए आप को MPL की वेबसाइट पर जाना है, अपने पसंद का गेम सर्च करना है और उसे डाउनलोड कर खेलना है। उदाहरण के लिए अगर आप को लूडो खेलना है तो आप को MPL की वेबसाइट से लूडो गेम डाउनलोड करना होगा।

आइये अब हम 6 MPL कैजुअल खेल को जानते जिन्हे लोग खेलते है वो भी फ्री मे:

1. लूडो (Ludo)

लूडो एक पारंपरिक खेल है, जिसे आप ने कभी न कभी खेला ही होगा। लूडो गेम जब से ऑनलाइन हुआ है तभी से यह गेम लोगो का प्रिय खेल बन गया था, क्योकि ऑनलाइन लूडो बोर्ड बहुत ही आकर्षित और सुंदर दिखाई देता है जो खेलने का नया अनुभव प्रदान करता है। इसमें आपको अपनी मनचाही चाल चलने का मौका मिलता है और आपको अपने पॉवर को सुनिश्चित करना होता है। आप इस खेल को अपने मित्रों के साथ खेल सकते हैं और उनके साथ आपकी टीम बना कर अपने प्रतिद्वंदी को हराने का प्रयास भी करते है।

2. फ्रूट चोप (Fruit chop)

यह एक आसान और मनोरंजनशील गेम है जिसमें आपको फलों को छोटे टुकड़ों में काटना होता है। आपको समय सीमा के अंदर ज्यादा से ज्यादा फल काटने की कोशिश करनी होती है और अधिक से अधिक पॉइंट्स कमाने की कोशिश करनी होती है। इस खेल मे सभी तरह के रंग – बिरंगे फल हमारी नजरों के सामने से गुजरते है जिसे देखने से आंखे को संतुष्टि मिलती है, यह अनुभव बहुत ही अच्छा है। फ्रूट चोप खेल मे कई लेवल होते है जैसे – जैसे हम गेम मे आगे बढ़ते है वैसे – वैसे इसके दृश्य और भी आकर्षित होते चले जाते है।  

3. बबल शूटर (Bubble Shooter)

बबल शूटर एक आधुनिक रूप में तैयार किया गया क्लासिक गेम है जिसमें आपको उसी रंग की बबल्स को एक साथ मिलाने की कोशिश करनी होती है जिनका आपके पास एक समूह होता है। जब तीन या उससे अधिक बबल्स एक साथ मिलते हैं, तो वे टूट जाते हैं और आपको पॉइंट्स मिलते हैं। इस खेल मे शूट करने कि लिमिट होती है और अगर आप ने सारे बबल्स शूट कर तोड़ दिये है तो आप अगले लेवल मे पहुँच जाएंगे। इसका हर लेवल लोगो को खेलने के लिए आकर्षित करता है, इस खेल मे बस आप को कम समय मे अधिक पॉइंट्स बनाने होते है।

4. पूल (Pool)

पूल एक लोकप्रिय मनोरंजन खेल है और आप इसे अब MPL पर भी खेल सकते हैं। यह गेम बिलियर्ड्स के खेल के आधार पर है और आपको खेल मे बॉल्स को पॉकेट में पहुँचाने की कोशिश करनी होती है। इस खेल मे कई रंग के बॉल होते है अलग – अलग रंग के बॉल मे अलग – अलग रंग के हिसाब से उनके पॉइंट्स भी अलग होते है, बस हमे ज्यादा बोल्स को पॉकेट तक पहुंचाना है और ज्यादा पॉइंट्स जोड़ने है।

5. साँप सीढ़ी (Snake Ladder)

साँप सीढ़ी का खेल एक बोर्ड गेम है जो रोमांच से भरा होता है जिसमे हमे पता नही चलता की अगली चाल कैसी होने वाली है। इस खेल मे 1 से 100 तक स्टेप होते है और डाइस मे आए अंक के मुताबिक हमे उतने ही स्टेप आगे बढ़ना होता है, जगह – जगह साँप और सीढ़ी होते है अगर सीढ़ी तक पहुंचे तो हमे उससे आगे पहुँचने का मौका मिल जाता है और साँप के मुंह के पास पहुंचे तो हमे उसके पूंछ के पास नीचे आना होगा। खेल की शुरुआत दो लोगो के साथ कर सकते है जो 100 तक सबसे पहले पहुंचता है वह खेल को जीत जाता है।

6. कैरम (Carrom)

कैरम हम सभी ने कभी न कभी खेला है यह एक बोर्ड गेम है। कैरम का बोर्ड वर्ग आकार का होता है जिसके चारो कोने मे छोटे होल होते है और केंद्र मे एक व्रत बना हुआ होता है जिसमे गोल आकार के सफ़ेद, काली रंग की गोटिया होती है, एक गोटी लाल रंग की होती है जिसे रानी कहा जाता है, इसमे एक स्ट्राइकर होता है जिसके माध्यम से व्रत मे रखी हुई गोटियो को निशाना लगा कर उसे होल मे डालना होता है। रंग के हिसाब से गोटियो के पॉइंट निर्धारित होते है, जो ज्यादा पॉइंट बनाएगा वह खेल जीतेगा। इस खेल को काफी लोग ऑनलाइन खेलना पसंद करते है और अपने मनोरंजन का हिस्सा बनाते है।

निष्कर्ष

दोस्तो ये थे 6 मजेदार कैज़ुअल गेम्स जो आप मुफ्त में MPL पर खेल सकते हैं और बिना पैसे खर्च किए मनोरंजन का आनंद उठा सकते हैं। तो जल्दी से डाउनलोड करें और अपने दोस्तों के साथ खेलें। आशा करते है लेख मे दी गई जानकारी आप को पसंद आई होगी, लेख के अंत तक बने रहने के लिए धन्यवाद।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *